बथनाहा: कमलदह बाजार में 27 अक्टूबर को महावीरी झंडा जुलूस, एसडीएम-एएसपी ने की शांति समिति बैठक
सीतामढ़ी: बथनाहा प्रखंड के कमलदह बाजार में आगामी 27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले महावीरी झंडा जुलूस को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व एसडीएम आनंद कुमार और एएसपी ने किया।