मुजफ्फरपुर के कलमबाग चौक स्थित मिष्ठानपुर रेस्टोरेंट में सीजनड प्रो लेजेंड्स (SPL) टीम की जर्सी (ड्रेस) का शानदार उद्घाटन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में जिले के कई पुराने और नए खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
जर्सी उद्घाटन के साथ ही SPL कमेटी ने एक बड़े कैश प्राइज वाले टूर्नामेंट के आयोजन की भी घोषणा की है, जिसकी तैयारियां जल्द ही युद्ध स्तर पर शुरू की जाएंगी। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों ने SPL टीम और उनके परिवार को अपना आशीर्वाद दिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में हर संभव सहयोग का भरोसा जताया।
मुख्य अतिथि:
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंकज पटवारी, राजेश सिंह (गलतू भैया), नितेश कुमार और प्रमोद कुमार उपस्थित रहे।
आयोजक:
टूर्नामेंट के सफल आयोजन में SPL कमेटी के सन्नी वर्मा, आदर्श आर्यन, हर्ष वर्धन, आशीष सिंह, राहुल कुमार और प्रिंशु मोदी सक्रिय रूप से शामिल रहे।
Musahri, Muzaffarpur | Jun 19, 2026