पंचायतीराज चुनाव-2026: चतुर्थ चरण को लेकर सवाई माधोपुर पुलिस अलर्ट, फ्लैग मार्च निकालकर दिया निर्भीक मतदान का संदेश
सवाई माधोपुर। पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के चतुर्थ चरण को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त संपन्न कराने के लिए सवाई माधोपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है।
जिला पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी IPS के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सवाई माधोपुर श्रीमती नेहा अग्रवाल RPS एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गंगापुर सिटी श्री नारायण लाल शर्मा RPS के सुपरविजन में जिले के वृत्ताधिकारियों एवं थानाधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया।
फ्लैग मार्च के माध्यम से आमजन को शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने तथा बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।