कालपी: आटा में करंट लगने से युवक की मौत, दो दिन बाद घर में मिला शव, परिजनों में मचा कोहराम
Kalpi, Jalaun | Aug 20, 2026 गुरुवार दोपहर 1 बजे जानकारी मिली कि आटा थाना क्षेत्र में बिजली का करंट लगने से 21 वर्षीय शिवम चौधरी की मौत हो गई। शिवम घर पर अकेले थे, जबकि उनकी मां बालाजी गई हुई थीं। करंट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घर में कोई मौजूद न होने के कारण शव करीब 2 दिन तक पड़ा रहा। दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया है।