*पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना गंजडुण्डवारा व थाना सिढ़पुरा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, जनसुनवाई एवं पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।*
जनपद कासगंज, उत्तर प्रदेश 26 अगस्त 2026
*त्योहारों के दृष्टिगत सख्त हुए एसपी कासगंज - अपराधियों की धरपकड़ और महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर*
आज को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए *पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ. पी. सिंह* ने थाना गंजडुण्डवारा व थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया।
*एसपी ओ. पी. सिंह* के नेतृत्व में यह निरीक्षण त्यौहारों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण रहा। महोदय द्वारा थाना कार्यालय, अभिलेख, परिसर, मिशन शक्ति केंद्र एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।
*अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश -* निरीक्षण के दौरान *पुलिस अधीक्षक महोदय* ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा चल रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश के लिए नियमित गश्त, भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस का व्यवहार शालीन एवं सहयोगात्मक होना चाहिए।
*महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर -* *एसपी ओ. पी. सिंह* द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चलाकर महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत किया जाए।
*त्यौहारों पर विशेष सतर्कता -* *पुलिस अधीक्षक कासगंज* ने त्यौहारों के दौरान मुख्य बाजार, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त, प्रभावी निगरानी और किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
Basti, Basti | Aug 26, 2026