*पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस कंट्रोल रूम का किया गया आकस्मिक निरीक्षण*
जनपद कासगंज ,उत्तर प्रदेश 26 अगस्त 2026
जनपद में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु *पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह* सदैव अग्रिम पंक्ति में सक्रिय रहते हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि जनपद में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। श्री सिंह द्वारा त्यौहारों से पूर्व स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना उनकी कार्यशैली की गंभीरता को दर्शाता है। वे तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इसी क्रम में आज आगामी त्यौहारों को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु एसपी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम कासगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह द्वारा कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के डिस्प्ले सिस्टम एवं मॉनिटरिंग का गहनता से अवलोकन किया गया। मुख्य बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील स्थलों पर लगे कैमरों की लाइव फीड को चेक कर कार्यकुशलता परखी गई।
पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह द्वारा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि 24x7 सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, खराब कैमरों को तत्काल ठीक कराया जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही की जाए।
संवाददाता हरी ओम प्रकाश
Basti, Basti | Aug 26, 2026