Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
updatesthenirmal
बस्ती: धमकी मिलने के बाद थाने पहुंचे राष्ट्रीय बजरंग दल जिलाध्यक्ष मनमोहन त्रिपाठी, पुलिस से कार्रवाई की मांग.. #trendingpost #facebookpost #nonfollowers #fallowers #trading
Basti, Basti
| Aug 26, 2026
#trendingpost
#facebookpost
#nonfollowers
#fallowers
#trading
MORE NEWS
आरक्षण के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा "कुत्ता पाल लो, बिल्ली पाल, भेड़ बकरी भी पाल लेना लेकिन ये गलतफहमी कभी मत पालना, जब तक देश में गैरबराबरी रहेगी, छुआछूत रहेगा तब तक आरक्षण रहेगा" #trendingpost #facebookpost #चंद्रशेखरआजाद
Basti, Basti | Aug 26, 2026
भाई-बहन के अटूट प्रेम के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं। इस रक्षाबंधन को बनाइए और भी खास, पायल घर ज्वेलर्स के साथ। आपके विश्वास का प्रतीक, पायल घर ज्वेलर्स लाया है फैंसी चांदी की राखियों का विशाल कलेक्शन। *"रिश्ता वही, राखी नई - शुद्ध चाँदी की फैंसी राखी सिर्फ पायल घर ज्वेलर्स पर!"*"बहन का प्यार अब चाँदी में चमकेगा - रक्षाबंधन स्पेशल कलेक्शन आ गया!"*"इस राखी पर कुछ खास हो - भाई की कलाई पर चाँदी की राखी हो!"*"फैशन भी, परंपरा भी - चाँदी की फैंसी राखियों का सबसे बड़ा धमाका!"*"बस्ती में पहली बार - ब्रेसलेट लुक वाली चाँदी की राखियाँ, सिर्फ पायल घर ज्वेलर्स में!"* हमारे यहाँ शुद्ध चाँदी में बनी डिज़ाइनर राखियाँ उपलब्ध हैं - जैसे ॐ, स्वास्तिक, गणेश जी, हनुमान जी, ट्रेंडिंग ब्रेसलेट लुक। जो सिर्फ राखी नहीं, बल्कि यादगार आभूषण भी है - जिसे भाई सालों-साल पहन सकते हैं। फोटो में दिख रही लेटेस्ट VMP और KING ब्रांड की फैंसी राखियाँ सीमित स्टॉक में हैं। चमक ऐसी कि रिश्ते की तरह हमेशा दमकती रहे। शुद्धता की गारंटी, हॉलमार्क के साथ। एक बार आएं, डिज़ाइन देखकर दिल खुश हो जाएगा। रक्षाबंधन पर बहन से पाएं चांदी की राखी का अनमोल तोहफा। जल्दी करें, रक्षाबंधन नजदीक है! तो इंतजार किस बात का? आज ही पधारें - *पायल घर ज्वेलर्स* *पता: निकट- हनुमान गढ़ी मंदिर, जलकल कैम्पस, गाँधी नगर, बस्ती - 272001 (उ.प्र.) | प्रो. हरी ओम प्रकाश 'लल्ला' | मो. 9721122586*
Basti, Basti | Aug 26, 2026
*पुलिस अधीक्षक कासगंज ओम प्रकाश सिंह द्वारा थाना गंजडुण्डवारा व थाना सिढ़पुरा का किया गया आकस्मिक निरीक्षण, जनसुनवाई एवं पुलिसिंग व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।* जनपद कासगंज, उत्तर प्रदेश 26 अगस्त 2026 *त्योहारों के दृष्टिगत सख्त हुए एसपी कासगंज - अपराधियों की धरपकड़ और महिला सुरक्षा पर दिया विशेष जोर* आज को जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए *पुलिस अधीक्षक कासगंज श्री ओ. पी. सिंह* ने थाना गंजडुण्डवारा व थाना सिढ़पुरा का आकस्मिक निरीक्षण किया। *एसपी ओ. पी. सिंह* के नेतृत्व में यह निरीक्षण त्यौहारों के मद्देनजर बेहद महत्वपूर्ण रहा। महोदय द्वारा थाना कार्यालय, अभिलेख, परिसर, मिशन शक्ति केंद्र एवं पुलिसिंग से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया। *अपराध नियंत्रण पर सख्त निर्देश -* निरीक्षण के दौरान *पुलिस अधीक्षक महोदय* ने थाना क्षेत्र में अपराध की स्थिति की समीक्षा करते हुए चिन्हित अपराधियों के भौतिक सत्यापन, वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा चल रहे विभिन्न अभियानों की प्रगति जानी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश के लिए नियमित गश्त, भ्रमण और संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की सघन चेकिंग की जाए। लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जनसुनवाई के दौरान पुलिस का व्यवहार शालीन एवं सहयोगात्मक होना चाहिए। *महिला एवं बालिका सुरक्षा पर विशेष जोर -* *एसपी ओ. पी. सिंह* द्वारा मिशन शक्ति केंद्र पर तैनात महिला पुलिस कर्मियों को महिलाओं एवं बालिकाओं से संबंधित शिकायतों पर त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति अभियान को प्रभावी ढंग से चलाकर महिलाओं में पुलिस के प्रति विश्वास और मजबूत किया जाए। *त्यौहारों पर विशेष सतर्कता -* *पुलिस अधीक्षक कासगंज* ने त्यौहारों के दौरान मुख्य बाजार, चौराहों एवं भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर पैदल गश्त, प्रभावी निगरानी और किसी भी सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। संवाददाता हरी ओम प्रकाश
Basti, Basti | Aug 26, 2026
*पुलिस अधीक्षक कासगंज द्वारा त्यौहारों के दृष्टिगत पुलिस कंट्रोल रूम का किया गया आकस्मिक निरीक्षण* जनपद कासगंज ,उत्तर प्रदेश 26 अगस्त 2026 जनपद में सुदृढ़ कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु *पुलिस अधीक्षक कासगंज ओ०पी० सिंह* सदैव अग्रिम पंक्ति में सक्रिय रहते हैं। उनके कुशल नेतृत्व एवं दूरदर्शी सोच का ही परिणाम है कि जनपद में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा की भावना और मजबूत हुई है। श्री सिंह द्वारा त्यौहारों से पूर्व स्वयं फील्ड में उतरकर व्यवस्थाओं का जायजा लेना उनकी कार्यशैली की गंभीरता को दर्शाता है। वे तकनीक आधारित पुलिसिंग पर विशेष जोर देते हैं, जिससे किसी भी अप्रिय घटना को समय रहते रोका जा सके। इसी क्रम में आज आगामी त्यौहारों को सकुशल, सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु एसपी द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम कासगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह द्वारा कंट्रोल रूम में स्थापित सीसीटीवी कैमरों के डिस्प्ले सिस्टम एवं मॉनिटरिंग का गहनता से अवलोकन किया गया। मुख्य बाजारों, चौराहों, भीड़-भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील स्थलों पर लगे कैमरों की लाइव फीड को चेक कर कार्यकुशलता परखी गई। पुलिस अधीक्षक ओ0 पी0 सिंह द्वारा कर्मचारियों को निर्देशित किया गया कि 24x7 सतत निगरानी सुनिश्चित की जाए, खराब कैमरों को तत्काल ठीक कराया जाए, संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाए और किसी भी महत्वपूर्ण सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर त्वरित कार्यवाही की जाए। संवाददाता हरी ओम प्रकाश
Basti, Basti | Aug 26, 2026
बस्ती में रक्षाबंधन का विराट उत्सव, तीन हजार के निमंत्रण पर उमड़ीं करीब दस हजार बहनें मनीष भैया को राखी बांधकर बहनों ने जताया स्नेह, सभी को मिली साड़ी और नेग; बुजुर्ग माता के हाथों निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ बस्ती, 26 अगस्त। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में बुधवार को आयोजित रक्षाबंधन समारोह ने भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ मातृशक्ति के सम्मान का भव्य संदेश दिया। कार्यक्रम में करीब तीन हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन मनीष भैया को राखी बांधने के लिए महिलाओं में ऐसा उत्साह नजर आया कि सुबह से ही आयोजन स्थल पर बहनों की भीड़ जुटने लगी। देखते ही देखते करीब दस हजार महिलाएं समारोह में पहुंच गईं। समारोह में पहुंचीं महिलाओं ने मनीष मिश्रा को तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी और राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह का प्रतीकात्मक पर्व मनाया। मनीष मिश्रा ने भी बहनों के इस स्नेह को सम्मानपूर्वक स्वीकार किया और उनकी आरती उतारी। आमंत्रित संख्या से कई गुना अधिक महिलाओं के पहुंचने के बावजूद आयोजन समिति की ओर से सभी के सम्मान और स्वागत की व्यवस्था की गई। करीब दस हजार बहनों को साड़ी और पारंपरिक नेग प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दौरान हजारों महिलाओं ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया। इस दौरान महिलाओं ने राष्ट्रगीत को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण दिए जाने की दिशा में केंद्र सरकार के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। इसके बाद प्रेक्षागृह का माहौल राष्ट्रवादी और राजनीतिक नारों से गूंज उठा। महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के समर्थन में नारे लगाए। इसके साथ ही असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और सांसद निशिकांत दुबे के समर्थन में भी जोरदार नारेबाजी हुई। रक्षाबंधन समारोह के दौरान बस्ती के लोगों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की शुरुआत भी की गई। निःशुल्क एम्बुलेंस एवं चलित स्वास्थ्य सेवा का औपचारिक शुभारंभ एक बुजुर्ग माता के हाथों कराया गया। बताया गया कि पहले एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन मनीष मिश्रा को करना था, लेकिन उन्होंने अंतिम समय में कहा कि इस सेवा का उद्घाटन बस्ती की किसी बुजुर्ग माता के हाथों होना चाहिए। इसके बाद समारोह में मौजूद एक बुजुर्ग महिला को यह सम्मान दिया गया और उनके हाथों एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ कराया गया। यह चलित स्वास्थ्य सेवा बस्ती के ग्रामीण क्षेत्रों और गांव-गांव तक पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित करेगी। शिविरों में रक्त जांच, मधुमेह जांच, नेत्र परीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण तथा आवश्यक निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराने की व्यवस्था रहेगी। इसका उद्देश्य विशेष रूप से उन लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है, जिन्हें उपचार के लिए दूर जाना पड़ता है। मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ के संकल्प को जनसेवा के माध्यम से आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवा का लाभ बस्ती के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक बिना किसी जाति, वर्ग या सामाजिक भेदभाव के पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह ‘रामजी का पेड़ा’ और ‘रामजी का झोला’ जैसी सेवा पहलों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया गया, उसी भावना के साथ निःशुल्क एम्बुलेंस और चलित स्वास्थ्य सेवा भी समाज के हर वर्ग के लिए उपलब्ध रहेगी। रक्षाबंधन समारोह में उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़ ने आयोजन को यादगार बना दिया। भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता, मातृशक्ति का सम्मान और जनसेवा की नई पहल—इन तीनों संदेशों के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। Manish Mishra GD Mishra GD Sanjay Gd Marbal Gd Mishra
Basti, Basti | Aug 26, 2026
बस्ती में रक्षाबंधन का विराट आयोजन मनीष भैया को बाँधी राखी, सभी को मिली साड़ी और नेग; बुजुर्ग माता ने किया निःशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ बस्ती, 26 अगस्त। अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह, बस्ती में आज आयोजित रक्षाबंधन समारोह भाई-बहन के आत्मीय संबंध और मातृशक्ति के सम्मान का विराट उत्सव बन गया। कार्यक्रम में तीन हजार महिलाओं को आमंत्रित किया गया था, लेकिन अपने मनीष भैया को राखी बाँधने के लिए सुबह से ही महिलाओं का ताँता लग गया और करीब दस हजार बहनें आयोजन में पहुँच गईं। महिलाओं ने मनीष मिश्रा को तिलक लगाया, उनकी आरती उतारी और उन्हें राखी बाँधी। मनीष भैया ने भी सभी बहनों के स्नेह को सहर्ष स्वीकार करते हुए उनकी आरती उतारी। अपेक्षा से तीन गुना अधिक संख्या होने के बावजूद किसी को निराश नहीं लौटने दिया गया। करीब दस हजार बहनों को सम्मानपूर्वक साड़ियाँ और पारंपरिक नेग प्रदान किया गया। समारोह के दौरान हजारों महिलाओं ने एक साथ ‘वन्दे मातरम्’ का गायन किया। महिलाओं ने राष्ट्रीय गौरव अपमान निवारण (संशोधन) अधिनियम, 2026 के माध्यम से राष्ट्रगीत ‘वन्दे मातरम्’ को राष्ट्रगान के समान वैधानिक संरक्षण देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया। इसके बाद पूरा प्रेक्षागृह राजनीतिक एवं राष्ट्रवादी नारों से गूँज उठा। महिलाओं ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के समर्थन में जिंदाबाद के नारे लगाए। इसके बाद असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा और सांसद निशिकांत दुबे के समर्थन में भी जोरदार नारे लगे। बुजुर्ग माता को सौंपा उद्घाटन का सम्मान इस अवसर पर बस्ती के लिए शुरू की गई निःशुल्क एम्बुलेंस एवं चलित स्वास्थ्य सेवा का भी औपचारिक शुभारंभ हुआ। पहले इसका उद्घाटन मनीष मिश्रा को करना था, लेकिन ऐन समय पर उन्होंने कहा, “इस सेवा का उद्घाटन मैं नहीं, बस्ती की हमारी कोई बुजुर्ग माता करेंगी।” इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित एक बुजुर्ग माता के हाथों एम्बुलेंस सेवा का उद्घाटन कराया गया। यह चलित स्वास्थ्य सेवा बस्ती के गाँव-गाँव जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगी। इसके माध्यम से रक्त-जाँच, मधुमेह की जाँच, नेत्र परीक्षण, प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण और निःशुल्क दवाइयों की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। मनीष मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः’ के संकल्प को साकार करते हुए यह सेवा बिना किसी जातिगत अथवा सामाजिक भेदभाव के प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुँचेगी। जिस प्रकार ‘रामजी का पेड़ा’ और ‘रामजी का झोला’ जैसी पहलों में कभी जाति-पाँति नहीं देखी गई, उसी प्रकार इस स्वास्थ्य सेवा का लाभ भी बस्ती के प्रत्येक परिवार को मिलेगा।
Basti, Basti | Aug 26, 2026
बस्ती में पुलिस को चकमा देकर युवा कांग्रेस ने भैंस के सामने बजाई बीन, किया अनोखा विरोध.. #trendingpost #viralpost #facebookpost #NewsUpdate #Basti #fallowers #CongressParty
Basti, Basti | Aug 26, 2026
*मातृशक्ति के सम्मान को समर्पित है योगी सरकार: जीआईसी सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का हुआ सजीव प्रसारण, गो सेवा आयोग उपाध्यक्ष महेश शुक्ला ने महिलाओं को भेंट की रक्षाबंधन की साड़ी* जनपद बस्ती, उत्तर प्रदेश26 अगस्त 2026 * उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने बुधवार को लखनऊ में ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति यात्रा’ का शुभारंभ कर विशेष बसों को फ्लैग-ऑफ किया। इस अवसर पर उन्होंने मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन के लिए प्रदेश सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा का शुभारंभ किया। जिसका सजीव प्रसारण जीआईसी के बहुउद्देशीय हाल में उपस्थित लोगों ने देखा। मा0 मुख्यमंत्री जी ने कहा कि रक्षाबंधन के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माताओं, बहनों एवं बेटियों को सहयात्री सहित निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। उत्तर प्रदेश की बेटी अब भय मुक्त है, अब बेटियां काम करने के बाद रात में भी घर सुरक्षित लौट सकती हैं। उत्तर प्रदेश में 65 लाख महिलाओं को घर महिलाओं के नाम दिया गया। जनपद में यह कार्यक्रम *उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला जी* की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में *उपाध्यक्ष महेश शुक्ला जी* ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई का जीवन सेवा, सुशासन और जनकल्याण का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने समाज में महिलाओं की गरिमा और सम्मान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए प्रदेश सरकार महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति केवल परिवार की आधारशिला ही नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। सरकार द्वारा महिलाओं को शिक्षा, सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य तथा परिवहन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस योजना के माध्यम से 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की महिलाओं को प्रदेश में बस यात्रा के लिए निःशुल्क सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे वरिष्ठ महिलाओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा वे अपने परिजनों से मिलने, धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों की यात्रा सहित अन्य आवश्यक कार्यों के लिए सुगमता से आवागमन कर सकेंगी।उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास और जनकल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है। महिलाओं के सम्मान और उनके जीवन को अधिक सुगम बनाने के लिए सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। इस अवसर पर *उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ला* व उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा महिलाओं को रक्षाबंधन के उपहार स्वरूप साड़ी भेंट की गई। कार्यक्रम में जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्स्ना, मुख्य विकास अधिकारी सार्थक अग्रवाल, अपर जिलाधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव, उपजिलाधिकारी शत्रुघ्न पाठक, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा रोली सिंह, सुमन सिंह सहित संबंधित अधिकारी/जनप्रतिनिधिगण व अधिक संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं। संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत *संवाददाता हरी ओम प्रकाश राष्ट्रीय हिंदी दैनिक कौटिल्य का भारत*
Basti, Basti | Aug 26, 2026