विभूतिपुर: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के बेलसंडी तारा मजकोठी टोला में दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट में दो जख्मी, प्राथमिकी दर्ज
बेलसंडी तारा मजकोठी टोला में सोमवार को खेत में फसल सुरक्षा के लिए ढाठ गाड़ने-उखाड़ने के मामले को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों पक्षों से एक-एक महिला जख्मी हो गई। दोनों महिलाओं का इलाज सीएचसी विभूतिपुर में चल रहा है। इस मामले को लेकर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवाई है।