विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने न्यायालय वारंटी समेत चार को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
विभूतिपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देशरी निवासी न्यायालय वारंटी रामचंद्र पंडित, राजीव कुमार और बबलू कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह जानकारी थानाध्यक्ष आनंद कुमार कश्यप ने दी। बताया कि पुलिस ने एक कांड के आरोपित पतैलिया निवासी हमीद को भी गिरफ्तार किया है। इन चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।