विभूतिपुर: विभूतिपुर प्रखंड मुख्यालय से मतदाता जागरुकता रैली निकाल कर मतदान करने के लिए किया प्रेरित
विभूतिपुर प्रखंड कार्यालय परिसर से शनिवार को जीविका दीदी, आशा, ममता, आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, बीएलओ, शिक्षक व प्रखंड कर्मियों ने मतदाता जागरुकता रैली निकाल कर मताधिकार करने की अपील लोगों से की। इस जागरूकता रैली को प्रखंड कार्यालय के समक्ष से डीसीएलआर दलसिंहसराय सविता कुमारी, बीडीओ चंद्रमोहन पासवान और जीविका बीपीएम संजीव कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया