विभूतिपुर: विभूतिपुर पुलिस ने न्यायालय वारंटी समेत 6 को किया गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा
विभूतिपुर थाना क्षेत्र के वीरसहिया गांव निवासी उत्पाद अधिनियम के न्यायालय वारंटी अशोक कुमार महतो, थाना दैनिकी प्रविष्टी के अभियुक्त अजय कुमार राय, एक कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त अजित कुमार उर्फ लादी उर्फ गोविंद कुमार राय, अन्य कांड के रामनाथ पासवान, विश्वनाथ पासवान उर्फ फूलचंद पासवान और सोनू पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।