विभूतिपुर: विभूतिपुर की कुमारी रंजना नौवीं रैंक तो सावन कुमार ने प्राप्त की स्टेट टॉपर में दसवां रैंक
महथी दक्षिण वार्ड 5 सिरसी गांव निवासी राजमिस्त्री शिव शंकर महतो और गृहिणी फूल कुमारी की पुत्री कुमारी रंजना ने मैट्रिक बोर्ड द्वारा प्रकाशित रिजल्ट में बिहार स्तर पर नौवीं स्थान एवं नरहन निवासी मजदूर प्रभु राय व गृहिणी प्रमिला देवी के पुत्र सावन कुमार ने स्टेट टॉपर में दसवां रैंक प्राप्त किया है। दोनों की इस उपलब्धि से प्रखंडवासी में खुशी का माहौल देखा गया।