अवंतिपुर बड़ोदिया: दीपावली मंगल मिलन समारोह में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
। ग्राम भैंसायागढ़ा में आयोजित दीपावली मंगल मिलन समारोह के अवसर पर मानसरोवर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल द्वारा विशाल मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराईं। शिविर में आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नागरिक पहुंचे और स्वास्थ्य