जमुई: जमुई में मवेशी के गंदे वाहन में कर्मियों को भेजा गया मतदान केंद्र, महिला कर्मी की बिगड़ी तबियत, कर्मियों ने जताया आक्रोश
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 लोकसभा चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान होना है। मतदान सामग्री का वितरण करने के लिए शहर मे चार डिस्पैच सेंटर बनाया गया था गुरुवार को सभी मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया और जिला प्रशासन द्वारा सभी कर्मियों को भेड़ बकरी 54की तरह मालवाहक वाहन में ठूंस कर केंद्रों पर भेजा गया है। जिसका कर्मियों ने विरोध भी किया और व्यवस्था पर सवाल भी खड़ा किया।