जमुई: महिसौडी चौक पर एक घंटे तक जाम में फंसे रहे पोलिंग पार्टी का वाहन
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 प्रथम चरण के तहत लोकसभा चुनाव करने जा रहे पोलिग पार्टियों का वाहन बुधवार की दोपहर शहर की महिसौड़ी चौक पर करीब एक घंटे तक जाम में फसा रहा। जिसके चलते ईवीएम ले जा रहे पोलिंग पार्टी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। महिसौड़ी चौक पर वाहनों से इस कदर जाम था कि महिसौड़ी चौक से संत जोसेफ स्कूल, खैरा मोड़ व अतिथि पैलेस मोड़ तक वाहनों की लंबी कतार लग गई।