जमुई: जमुई मंडल कारा में बंद एक महिला बंदी की बिगड़ी तबियत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 डेढ़ महीना से जमुई मंडल कारा में बंद एक बंदी की तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसे जेल के सुरक्षा कर्मियों द्वारा गुरुवार की शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां जांच के बाद महिला बंदी की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारंभिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफ़र कर दिया।महिला बंदी की पहचान गुरदवारी गांव निवासी चरकी देवी के रूप में हुई है।