जमुई: चुरहैत पुल पर लगे बेरियर से टकराकर एक बीएमपी जवान हुआ घायल, डॉक्टर ने सदर अस्पताल से किया पटना रेफर
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 लोकसभा चुनाव में मतदान कराने के लिए ड्यूटी पर जा रहे एक बीएमपी जवान चुरहैत पुल पर लगे बेरियर से टकराकर घायल हो गए, जिसे सहयोगी जवानों द्वारा इलाज के लिए गुरुवार की शाम सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बीएमपी जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने प्रारम्भिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया।