जमुई: जमुई लोकसभा में 10 हजार सुरक्षा कर्मी व 5 हजार मतदान कर्मी को किया तैनात
Jamui, Jamui | Apr 18, 2024 जमुई में लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से निपटाने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा जिले में 10 हजार सुरक्षा कर्मी को लगाया गया है। जिसमें केंद्रिय सुरक्षा, जिला पुलिस व होम गार्ड के जवान को लगाया गया है। जबकि मतदान के लिए 1319 बूथों पर 5 हजार कर्मियों को लगाया गया है। ताकि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराया जाए।