सारठ: चितरा-बीरमाटी मार्ग पर जमुनियाटांड़ गांव की राशन दुकान में सेंधमारी का प्रयास, पुलिस छानबीन में जुटी
Sarath, Deoghar | Sep 26, 2026 सारठ: चितरा-बीरमाटी मार्ग पर जमुनियाटांड़ स्थित राशन दुकान में बीती रात सेंधमारी के प्रयास का मामला सामने आया है। इधर सूचना पर शनिवार सुबह 11 बजे पुलिस ने मौके पर जाकर मामले की छानबीन की। दुकानदार पंकज कु.भोक्ता ने बताया कि रात 8 बजे दुकान बंद करके घर चला गया था, सुबह जानकारी होने पर सूचना पुलिस को दिया। बताया कि एक और ईंट काटता तो चोर अंदर पूरा साफ कर देता।