#अलीगढ़ #विधान परिषद निर्वाचन-2026 के दृष्टिगत #जिलाधिकारी एवं #वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ द्वारा विभिन्न मतदान केन्द्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया गया जायजा।*
विधान परिषद निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, अलीगढ़ द्वारा थाना चण्डौस क्षेत्रान्तर्गत गांधी इंटर कॉलेज, थाना खैर क्षेत्रान्तर्गत खैर इंटर कॉलेज तथा थाना लोधा क्षेत्रान्तर्गत क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बनाए गए मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान मतदान केन्द्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सतर्कता बनाए रखने, निर्धारित निर्वाचन संबंधी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
Koil, Aligarh | Oct 23, 2026