#अलीगढ़ स्कूल बैग में किताबों की जगह निकले कट्टे-कारतूस! नेशनल इंटर कॉलेज के नाम से वायरल वीडियो ने शिक्षा के मंदिर पर खड़े किए गंभीर सवाल,अलीगढ़। थाना क्वार्सी क्षेत्र के नेशनल इंटर कॉलेज के नाम से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है। वायरल वीडियो में स्कूल बैग से किताबों की जगह अवैध तमंचे और कारतूस निकलते दिखाई देने की बात कही जा रही है। इस वीडियो ने शिक्षा के मंदिर में बच्चों की सुरक्षा और अवैध हथियारों को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटनास्थल की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
#AligarhNews #BreakingNews #ViralVideo #IllegalWeapons #AligarhPolice #UttarPradesh #NationalInterCollege
Koil, Aligarh | Oct 20, 2026