#अलीगढ़। विजयादशमी के अवसर पर अलीगढ़ के नुमाइश मैदान में अहंकारी रावण का दहन किया गया। रावण दहन से पहले भगवान श्रीराम और रावण के स्वरूपों के बीच रोमांचक युद्ध का मंचन हुआ। इसके बाद रावण का पुतला धू-धू कर जल उठा। इस दौरान मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। शानदार आतिशबाजी ने आयोजन में चार चांद लगा दिए। रावण दहन देखने के लिए मैदान में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक विजयादशमी पर्व का आयोजन उत्साह और धार्मिक उल्लास के साथ संपन्न हुआ।
#AligarhNews #RavanDahan #Dussehra2026 #JaiShriR