शाहजहांपुर एण्टी रोमियो टीमों द्वारा प्रमुख मार्गों, विद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, सार्वजनिक स्थलों एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर भ्रमण कर
आपको बतादे संदिग्ध व्यक्तियों एवं अराजक तत्वों की चेकिंग की गई। इस दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं से संवाद स्थापित कर उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्याओं एवं शिकायतों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई तथा उन्हें किसी भी प्रकार की असुविधा अथवा उत्पीड़न की स्थिति में तत्काल पुलिस को सूचित करने के लिए प्रेरित किया गया।
इसके अतिरिक्त महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन पुलिस सेवा 112, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 एवं साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों, महिला अधिकारों, साइबर अपराधों से बचाव, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनी प्रावधानों के बारे में जागरूक किया गया।
एण्टी रोमियो टीमों द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को आश्वस्त किया गया कि उनकी सुरक्षा एवं सम्मान के प्रति पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल पुलिस से संपर्क करें। अभियान का उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना, उनमें सुरक्षा का भाव जागृत करना तथा असामाजिक एवं अराजक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करना है।
*जनपद शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-6.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तीकरण हेतु निरंतर जागरूकता एवं चेकिंग अभियान संचालित किया जा रहा है।*
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 12, 2026