👉#रोजा शुगर वर्क्स में नए सत्र की शुरुआत,डोंगे में गन्ना डालकर विधायक ने किया पेराई कार्य का शुभारंभ
--#पूजा-अर्चना और हवन के बाद शुरू हुई पेराई, समारोह में जनप्रतिनिधियों और किसानों की रही मौजूदगी
--#किसानों को समय से मिलेगा गन्ने का भुगतान, आपूर्ति से लेकर तौल तक सुविधाओं का रखा जाएगा ध्यान : पंकज गोयनका
रोजा (शाहजहांपुर)। अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की इकाई रोजा शुगर वर्क्स में पेराई सत्र 2026-27 का भव्य शुभारंभ विधि-विधान एवं हर्षोल्लास के साथ किया गया। मुख्य अतिथि ददरौल विधायक अरविंद कुमार सिंह ने डोंगे में गन्ना डालकर नए पेराई सत्र का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही मिल में नए सत्र की पेराई शुरू हो गई और मौजूद किसानों एवं अधिकारियों में उत्साह देखने को मिला।शुभारंभ कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बरम बाबा के स्थान पर पूजा-अर्चना एवं हवन के साथ हुई। इसके बाद मुख्य अतिथि विधायक अरविंद कुमार सिंह ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल प्रबंधन और क्षेत्र के किसानों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मिल प्रबंधन किसानों के हितों को सर्वोपरि रखकर कार्य करे, जिससे उन्हें समय पर उचित लाभ मिल सके।इस अवसर पर मिल के अधिशासी अध्यक्ष पंकज कुमार गोयनका ने कहा कि किसानों के गन्ने का भुगतान समय से किया जाएगा। साथ ही किसान भाइयों को मिल में गन्ना डालने के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। मिल प्रबंधन किसानों की सुविधा और हितों को ध्यान में रखते हुए कार्य करेगा।कार्यक्रम में सहकारी गन्ना विकास समिति रोजा के चेयरमैन त्रिवेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप यादव, महानगर भाजपा अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, पूर्व शिक्षक विधायक संजय मिश्रा, किसान यूनियन नेता मुनेश्वर कठेरिया, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष जेपीएस राठौर, पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री राकेश कुमार मिश्रा (अनावा), ब्लॉक प्रमुख मदनापुर महेश पाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भावलखेड़ा शरद कुमार सिंह, गन्ना संघ उत्तर प्रदेश के निदेशक सुरेश पाल सिंह, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक रोजा लाल चंद उपाध्याय एवं उत्तर प्रदेश गन्ना संस्थान के सहायक निदेशक डॉ. पीके कपिल प्रमुख रूप से मौजूद रहे। चीनी मिल प्रबंधन की ओर से अधिशासी अध्यक्ष पंकज कुमार गोयनका, केन हेड अवधेश चंद गुप्ता, प्रोडक्शन हेड प्रदीप कुमार तोमर, इंजीनियरिंग हेड दिनेश सिंह, फाइनेंस हेड मोइन खान एवं मानव संसाधन प्रमुख प्रांशु शर्मा सहित अजयपाल सिंह, अनिल सिंह चौहान, सत्येंद्र कुमार मिश्र, सौरभ दुबे, अचल दीक्षित, रविंद्र सिंह, करनी सिंह, रोहित राणा एवं कृष्णपाल सिंह तोमर उपस्थित रहे।समारोह में मिल के अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के किसान एवं गणमान्य नागरिक शामिल हुए। नए पेराई सत्र के शुभारंभ से क्षेत्र के गन्ना किसानों में उत्साह का माहौल रहा।
Arvind Kumar Singh
U.P. Council of Sugarcane Research Shahjahanpur
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Nov 11, 2026