गोरखपुर: गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डांस को लेकर विवाद, युवक पर भुजाली-चाकू से हमला, शरीर पर लगे 32 टांके
गोरखपुर में प्रतिमा विसर्जन के दौरान डांस करने को लेकर शुरू हुआ विवाद मारपीट और जानलेवा हमले तक पहुंच गया। आर्य नगर में रामवृक्ष स्वीट हाउस के पास कुछ युवकों ने 25 वर्षीय आकाश अग्रहरि पर कथित तौर पर भुजाली और चाकू से हमला कर दिया। हमले में आकाश के गले और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। उसकी चोटों पर कुल 32 टांके लगाए गए हैं।