सोनपुर मेला-2026 में पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य एवं उपचार के लिए 08 पशु चिकित्सा वार्ड स्थापित, 24×7 उपलब्ध रहेंगी चिकित्सा सेवाएं
विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 में पशुओं के स्वास्थ्य एवं समुचित उपचार के लिए जिला प्रशासन एवं पशुपालन विभाग द्वारा विशेष व्यवस्था की गई है। मेला परिसर में गाय, बैल, कुत्ता, घोड़ा, हाथी, भैंस, बकरी एवं बधियाखाना सहित कुल 08 पशु चिकित्सा वार्ड स्थापित किए गए हैं।
सभी वार्डों में पशु चिकित्सकों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। मेला अवधि में 24×7 पशु चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। आपातकालीन उपचार के लिए एम्बुलेंस वाहन, मोबाइल वेटरनरी यूनिट (MVU) तथा मुख्य पंडाल के समीप अस्थायी पशु चिकित्सा शिविर की भी व्यवस्था की गई है।
Saharsa, Bihar | Nov 21, 2026