हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के भव्य शुभारंभ की तैयारियां पूरी, कल मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी करेंगे उद्घाटन
विश्व प्रसिद्ध हरिहरनाथ क्षेत्र सोनपुर मेला-2026 के उद्घाटन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री सम्राट चौधरी कल 22 नवंबर को मेले का विधिवत शुभारंभ करेंगे।
मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा, यातायात एवं विधि-व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। आकर्षक विद्युत सज्जा एवं बेहतर सुविधाओं से सुसज्जित मेला परिसर श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों के स्वागत के लिए तैयार है।
Saharsa, Bihar | Nov 21, 2026