देहरादून: अभिनेता रनदीप हुड्डा के बयान पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा, हुड्डा का ज्ञान कम है
अभिनेता रनदीप हुड्डा के बयान को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का भी बयान सामने आया जिसमें उन्होंने आक्रोश दिखाते हुए कहा कि हुड्डा का अपना ज्ञान कम है । सावरकर ने माफ़ी की कितनी चिट्टियाँ लिखी इसपर भी हुड्डा बात करे। वही उन्होंने कहा की अब ऐसे लोग पैदा हो गए जो नाथूराम गोडसे जिन्दाबाद खुलेआम कहने लगे है।