देहरादून: नगर कोतवाली पुलिस ने ग्रीन वैली के पास से एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कोतवाली नगर क्षेत्र के डोभालवाला स्थित स्कूल में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त का नाम विवेक चंदेल है, जो ग्रीन वैली के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से चोरी किया गया लैपटॉप, यूपीएस, हारमोनियम, सिलेंडर आदि सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने नशे की लत के कारण चोरी की बात कबूली।