देहरादून: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित कैम्प कार्यालय में अधिकारियों की बैठक ली
बैठक में आगामी पर्यटन सीजन को ध्यान में रखते हुए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पार्किंग और यातायात संबंधी समस्याओं का समाधान के लिए जिला प्रशासन, नगर पालिका और होटल एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ चर्चा की। कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि मसूरी आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं और पार्किंग की समस्या से निजात दिलाई जाए।