देहरादून: देहरादून में शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में पास हुए छात्रों को दी बधाई
शनिवार को शाम 4:00 बजे के करीब शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में पास होने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी उसके साथ ही उन्होंने हाई स्कूल में टॉप और इंटरमीडिएट में टॉप करने वाले छात्र-छात्राओं से फोन कॉल के जरिए बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दी उन्होंने कहा कि इस बार का रिजल्ट काफी अच्छा रहा टीचरों ने इस बार अच्छी मेहनत की