देहरादून: राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुद्धोवाला में रोजगार मेले का आयोजन किया गया
प्राविधिक शिक्षा विभाग उत्तराखंड की ओर से रोजगार मेले का आयोजन राजकीय महिला पॉलिटेक्निक सुद्धोवाला देहरादून में किया गया था। इस दौरान तकनीकि शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि सरकार तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार कार्य कर रही है। इस बार छात्रों को बेहतर एक्सपोजर मिल सके, इसलिए आईआईटी दिल्ली से नया सिलेबस करिकुलम में लागू किया जाएगा।