महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान के लिए 16 दिवसीय अभियान 25 नवंबर से होगा शुरू
जनदक्षा ट्रस्ट उदयपुर की पहल, घरेलू हिंसा, बाल विवाह और लैंगिक भेदभाव के प्रति किया जाएगा जागरूक
उदयपुर। महिलाओं और किशोरियों के सम्मान, सुरक्षा, समानता एवं सशक्तिकरण के उद्देश्य से जनदक्षा ट्रस्ट, उदयपुर द्वारा 25 नवंबर से 10 दिसंबर 2026 तक 16 दिवसीय महिला हिंसा उन्मूलन अभियान आयोजित किया जाएगा।
अभियान के माध्यम से घरेलू हिंसा, लैंगिक भेदभाव, बाल विवाह, डिजिटल हिंसा और कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ होने वाले उत्पीड़न जैसी गंभीर समस्याओं के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाई जाएगी। साथ ही महिलाओं और किशोरियों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक एवं सशक्त बनाने का प्रयास किया जाएगा।
अभियान के तहत जनजागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली प्रदर्शन सहित विभिन्न सामुदायिक गतिविधियों का आयोजन होगा। इनके माध्यम से समाज में समानता, सुरक्षा और सम्मान का संदेश दिया जाएगा।
जनदक्षा ट�