सादाबाद: नगला देव में दीवार के नीचे से मिट्टी उठाने का विरोध करने पर युवती पर फावड़ा फेंककर मारा, वीडियो हुआ वायरल
नगला देवा निवासी भारती के पड़ोस में रहने वाले पिता-पुत्र उसके मकान की दीवार के पास से मिट्टी काटकर निकालने लगे। आरोप है कि मिट्टी काटने का विरोध करने पर पड़ोसी गाली-गलौज करने लगे और उसके साथ मारपीट करने लगे। एक युवक ने उसकी ओर फावड़ा फेंककर मारा, जिससे उसके सिर और पैर में चोट लग गई। फावड़ा फेंक कर मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।