भीलवाड़ा: भादू में बाइक की टक्कर में छात्र की दर्दनाक मौत, हेलड़ी की चपेट में आने से गला कटा
जिले के मांडल थाना क्षेत्र के भादु ग्राम में शनिवार को स्कूल जा रहे एक छात्र की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। दो मोटरसाइकिलों की टक्कर के दौरान एक बाइक पर खेत पर ले जाई जा रही हेलड़ी छात्र की गर्दन से जा लगी। गंभीर चोट लगने से छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।