सतबरवा: सतबरवा थाना में शांति समिति की बैठक, ईद, रामनवमी और सरहुल शांतिपूर्वक मनाने का निर्णय
सतबरवा थाना परिसर में मंगलवार शाम 6 बजे से शांति समिति की बैठक कर ईद, रामनवमी और सरहुल का त्योहार शांति से मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्षता पुलिस निरीक्षक पूनम टोप्पो ने की, संचालन थाना प्रभारी विश्वनाथ कुमार राणा ने किया। सभी अखाड़ा के सदस्यों से परेशानी तथा उसके निदान के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गयी।