सतबरवा: सतबरवा मंडल इकाई की बैठक में संगठन चुनाव पर चर्चा, अध्यक्ष पद के लिए चार नाम सामने आए
भारतीय जनता पार्टी सतबरवा मंडल इकाई की बैठक बहुउद्देशीय भवन सतबरवा में रविवार शाम 4 बजे से हुई। बैठक में संगठन चुनाव पर चर्चा हुई, जिसमें प्रखंड अध्यक्ष पद के लिए कार्यकर्ताओं से रायशुमारी ली गई, जिसमें चार नाम सामने आये। रवि प्रसाद, संदीप कुमार, विजय पाठक, सुधीर साव शामिल हैं। प्रमुख रूप से चुनाव प्रभारी रविंद्र सिंह, सह प्रभारी रवि प्रसाद उपस्थित थे।