सतबरवा: धावाडीह में केसरे हिंद जमीन की मापी शुरू, 15 दिन बाद अतिक्रमण नहीं हटाने पर होगी कार्रवाई
सतबरवा प्रखंड की धावाडीह पंचायत में केसरे हिंद जमीन की मापी शनिवार से शुरू कर दी गई है। सीओ सह बीडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की के नेतृत्व में जमीन मापी कार्य करने के लिए अंचल निरीक्षक अनीश सिंह, वरिष्ठ उप निरीक्षक सह कर्मचारी श्रीकांत दास, उप निरीक्षक विकास मिंज अंचल अमीन हरेंद्र प्रजापति और लालबाबू सक्रियता दिखा रहे हैं।