सतबरवा: बदलाया गांव में 10 फीट लंबा अजगर निकला, दहशत और कौतूहल का माहौल है
सतबरवा प्रखंड मुख्यालय के नदी पार स्थित बदलाया टोला में शुक्रवार को अजगर निकलने से दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीण अपने छोटे बच्चे एवं मवेशियों को लेकर चिंता में पड़ गए। लोगों में कौतूहल का विषय भी बन गया। कई लोग इसे नाग देवता मानने लगे। ऐसे लोगों में महिलाओं की संख्या अधिक थी।