सतबरवा: ई-साक्ष्य अपलोड करने में लापरवाही के लिए सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार निलंबित, डीआईजी ने की कार्रवाई
पलामू के सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। पलामू के रेंज के डीआईजी वाईएस रमेश ने थाना प्रभारी को निलंबित किया है। इस सिलसिले में सोमवार सुबह 9 बजे पुलिस ऑफिस से जानकारी दी गई। डीआईजी मुकदमे से जुड़े हुए ई साक्ष्य की समीक्षा कर रहे थे। पाया गया कि पलामू में 11 मुकदमो से जुड़े हुए ई साक्ष्य का डाटा अपलोड नहीं किया गया है।