धनसोई थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत पुलिस को एक और सफलता मिली है। अभियान के अंतर्गत गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके वास्तविक धारक को सौंप दिया गया, जिससे पीड़ित व्यक्ति के चेहरे पर मुस्कान लौट आई। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बन्नी गांव निवासी उदित नारायण का मोबाइल फोन कुछ दिन पूर्व खो गया था।