🚨 1 नवंबर को दिल्ली में कांग्रेस की रैली, यशपाल आर्य ने कार्यकर्ताओं से की बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील
📍 हल्द्वानी | रिपोर्ट: रिहान खान | i7 News
उत्तराखंड के नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस की रैली को लेकर हल्द्वानी में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ नारे के तहत आयोजित इस रैली में उत्तराखंड से हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यशपाल आर्य ने आरोप लगाया कि देश में मतदाता सूची से वोट काटे जा रहे हैं और फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने, उनके खिलाफ महाभियोग लाने, SIR की विसंगतियां दूर करने और साढ़े तेरह करोड़ मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने की मांग उठाई।
हल्द्वानी में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से दिल्ली रैली में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की।
🎥 देखिए i7 News की पूरी रिपोर्ट और सुनिए नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य का बयान।
📲 ऐसी ही ताजा खबरों के लिए i7 News को फॉलो करें।
#i7News #RihanKhan #YashpalArya #Congress #Haldwani #UttarakhandNews #DelhiRally #VoteBachaoDeshBachao #RahulGandhi #RamLeelaMaidan #VoterList #SIR #ElectionCommission #PoliticalNews #LatestNews #BreakingNews
Haldwani, Nainital | Oct 29, 2026