डीएम ने लापरवाह कर्मचारियों को लगाई डांट। बोले नौकरी छोड़ कर मुनीम गिरी शुरू शुरू कर लो।
तनख्वाह सरकार से लेते हो और नौकरी ठेकेदार की....
हल्द्वानी में बैठक के दौरान DM ललित मोहन रयाल का चढ़ा पारा, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार!
हल्द्वानी।
PMGSY (प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना) की सड़कों की समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल अधिकारियों की लापरवाही पर बेहद नाराज नजर आए।
बैठक में डीएम ने अधिकारियों को कड़े शब्दों में फटकार लगाते हुए कहा कि *“नौकरी छोड़कर मुनीमगिरी करो।
डीएम ने साफ कहा कि जनता टैक्स के रूप में पैसा देती है, ऐसे में विकास कार्यों और सड़कों के निर्माण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में अधिकारियों की कार्यशैली पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी ने PMGSY के तीनों अभियंताओं का स्पष्टीकरण लेने के निर्देश भी दिए।
#Haldwani #DMHaldwani #LalitMohanRayal #Nainital #PMGSY #UttarakhandNews #BreakingNews