इंस्प्रेसन स्कूल ने मारा मैदान , बालकों में एसकेएम रहा अब्बल
तीन दिवसीय अन्तर विद्यालयी बास्केटबॉल चैम्पियनशिपके समापन पर इंस्पिरेशन व एस० के० एम बने चैंपियन । बालिका वर्ग में फाइनल मैच इंस्पिरेशन स्कूल व गुरूकुल इंटरनेशल स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें इंस्पिरेशन स्कूल ने गुरूकुल स्कूल 28-26 से हराया। बालक वर्ग में एस0 के0 एम0 स्कूल व दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें एस0 के0 एम0 स्कूल ने दिल्ली पब्लिक स्कूल को 57-23 से हराया।
रनरअप ट्राफी बालक वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल व बालिका वर्ग में गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल को मिली। साथ ही मोस्ट इमर्जिंग प्लेयर बालिका वर्ग में मानवी उपाध्याय (गुरूकुल इंटरनेशल स्कूल) व बालक वर्ग हर्ष कार्की (एस0 के0 एम0 स्कूल) को मिला। बेस्ट शूटर का खिताब बालिका वर्ग में उषा पाठक (इंस्पिरेशन स्कूल) व बालक वर्ग में चेतन नेगी (एस0 के0 एम0) को मिला। मोस्ट प्रोमिसिंग प्लेयर का खिताब बालिका वर्ग में गीतिका राठौर (इंस्पिरेशन स्कूल) व बालक वर्ग में भूपेश सिंह (दिल्ली पब्लिक सकूल) को मिला।
अन्तिम दिन आज सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गए।
बालिका वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच इंस्पिरेशन स्कूल व ऑरम द ग्लोबल स्कूल के बीच खेला गया, जिसमें इंस्पिरेशन ने ऑरम को 32-17 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच गुरूकुल इंटरनेशल स्कूल व सेंट लॉरेस के बीच खेला गया जिसमें गुरूकुल इंटरनेशल स्कूल ने संेट लॉरेस को 44-35 से हराया।
बालक वर्ग में पहला सेमीफाइनल मैच इंस्पिरेशन स्कूल व दिल्ली पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया। जिसमें दिल्ली पब्लिक स्कूल ने इंस्पिरेशन स्कूल को 55-42 से हराया। दूसरा सैमीफाइनल मैच एस0 के0 एम स्कूल व गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल के बीच खेला गया जिसमें एस0 के0 एम0 स्कूल ने गुरूकुल इंटरनेशनल स्कूल को 55-23 से हराया।
इस उपलक्ष्य में पी0एस0ए0 अध्यक्ष कैलाश भगत, वी० बी० नैनवाल, समित टिक्कू , राधा ऐठानी , अनिल जोशी, सुनील जोशी , विवेक अग्रवाल, ऋषभ जोशी , संजय बल्यूटिया, गायत्री बल्यूटिया, तक्ष बल्यूटिया, आयुषी बल्यूटिया, उपप्रधानाचार्य ममता तनेजा, कोऑडिनेटर प्रियंका शर्मा, मनोज बल्यूटिया, भावना ताकुली एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
अंत में कार्यक्रम के सफल संपादन के लिए प्रबन्धक डॉ0 दीपक बल्यूटिया, चेयरपर्सन डॉ0 गीतिका बल्यूटिया व प्रधानाचार्य अनुराग माथुर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए विजयी टीम को बधाई दी व उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।