तिजारा: भिवाड़ी में 21,200 स्ट्रिंग एनर्जी ड्रिंक कैन सीज, भ्रामक लेबलिंग के आरोप में विभाग ने कई कंपनियों को जारी किया नोटिस
Tijara, Alwar | Jul 9, 2026 खाद्य सुरक्षा विभाग ने गुरुवार दोपहर 1:00 बजे भिवाड़ी स्थित वरुण बेवरेजेस लिमिटेड कंपनी पर बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान टीम ने स्टिंग एनर्जी ब्रांड की 21,200 कैफिनेटेड बेवरेज कैन जप्त कर पूरे स्टॉक को सीज कर दिया है। विभाग ने उत्पादन के नमूने जांच के लिए भी भेजे हैं जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।