सारठ: सारठ में MLA चुन्ना सिंह बोले, बिजली व्यवस्था आधुनिक व सुदृढ़ करने के लिए जल्द बनेगा TRW
Sarath, Deoghar | Sep 26, 2026 विधायक चुन्ना सिंह ने सारठ क्षेत्र में बिजली व्यवस्था आधुनिक व सुदृढ़ बनाने की दिशा में सार्थक पहल की जानकारी दी। शनिवार सुबह 10 बजे सारठ में पत्रकारों से कहा कि ₹1.90 करोड़ से विधानसभा क्षेत्र में ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग वर्कशॉप (TRW) बनेगा। जिससे खराब ट्रांसफार्मरों की मरम्मति, ऑयल टेस्टिंग व अन्य तकनीकी सहायता मिलेगी, आपूर्ति के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा।