खरसावां: रुगड़ीसाईं में 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डसा, सदर अस्पताल में इलाज जारी
खरसावां प्रखंड क्षेत्र के रुगड़ीसाईं (बीटापुर) गांव में शुक्रवार की सुबह करीब 6:30 बजे एक 13 वर्षीय किशोरी को नाग सांप ने डंस लिया। घटना के बाद परिजनों ने तत्काल उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज जारी है। पीड़िता की पहचान संतोषी देवगम (13), पिता राजेश देवगम, ग्राम रुगड़ीसाईं (बीटापुर) के रूप में हुई है। प