करछना: कटका गांव के सामने उफनाई नदी में नए व पुराने पुल से युवा लगा रहे जिंदगी-मौत का स्टंट, वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
करछना थाना क्षेत्र के कटका गांव स्थित टोंस नदी के जलस्तर में फिर वृद्धि देखी जा रही है। ऐसी दशा में कुछ युवा नए व पुराने पुल पर चढ़कर उफनाई नदी में जिंदगी मौत का स्टंट लग रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्थानी पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर जांच पड़ताल करने में जुट गई है।