करछना: यमुनानगर क्षेत्र में तेज हवा व बारिश से कई इलाकों की विद्युत आपूर्ति बाधित, लोगों की बढ़ी परेशानी
प्रयागराज के यमुनानगर क्षेत्र में आज मंगलवार को सुबह से ही मौसम ने करवट बदल लिया है,तेज हवाओं के साथ तेज हो रही बारिश ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है, जबकि तेज हवाओं के चलते यमुनानगर क्षेत्र के कई स्थानों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है, ऐसे में जहां दिन भर हो रही तेज बारिश तथा विद्युत आपूर्ति बाधित होने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।