करछना: हत्या के प्रयास का नामजद अभियुक्त को नैनी पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर अभियुक्त की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के यमुनानगर थाना नैनी पर पंजीकृत हत्या के प्रयास के मामले में नामजद वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया,अभियुक्त शुभम त्रिपाठी पुत्र विजयकांत त्रिपाठी निवासी दक्षिणी लोकपुर शिवनगर थाना नैनी का रहने वाला है,जिसको महर्षि योगी आश्रम के पास से गिरफ्तार किया गया,एवं अभियुक्त के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किया गया है।